पिथौरागढ़ । कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवें दल के यात्रियों का गुंजी में आईटीबीपी के चिकित्सकों ने मेडिकल परीक्षण किया। जांच में यात्री भीम सिंह यादव अनफिट पाए गए हैं। दूसरे दल के यात्री यात्रा पूरी कर गुंजी से दोपहर में चौकोड़ी पहुंच गए हैं। यात्री शुक्रवार को अल्मोड़ा रवाना होंगे।
पांचवें दल के 50 यात्री और तीन सर्विस स्टॉफ सदस्य बुधवार शाम तवाघाट-गुंजी सड़क खुलने के बाद धारचूला से गुंजी को रवाना हुए। यात्री रात 9:45 बजे गुंजी पहुंचे। बृहस्पतिवार को यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। यात्री शुक्रवार को नाभीढांग रवाना होंगे। तीसरे दल के यात्रियों की कैलाश की परिक्रमा पूरी हो गई है। यात्री अभी दारचेन में हैं। चौथे दल के यात्री आज तकलाकोट से मानस परिक्रमा कर कुगू में विश्राम करेंगे।
आज पहुंचेगा 51 सदस्यीय दल
चंपावत। कैलाश मानसरोवर यात्रा का 51 सदस्यीय दल शुक्रवार टनकपुर पर्यटक आवास गृह पहुंचेगा। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि छठे यात्रा दल के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शुक्रवार को दल शाम पांच बजे टनकपुर पहुंचेगा। पारपंरिक तरीके से दल के यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। दल में 34 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं।