फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन साल के बच्चे की सरयू नदी में डूबकर मौत

Sat, 05 Apr 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सिद्धार्थ (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सेराघाट चौकी के पास स्थित सेराबडौली में शनिवार सुबह तीन साल के बच्चे की सरयू नदी में डूबकर मौत हो गई। इस हादसे से परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया की सेराघाट के पास सेराबडौली निवासी पूरन डसीला का बेटा सिद्धार्थ करीब 11 बजे घर में दादा अमर सिंह के पास खेल रहा था। तभी खेलते हुए वह घर से 50 मीटर दूरी पर बह रही सरयू नदी में चला गया। बहुत देरी तक बच्चा घर में नहीं आने पर बच्चे की मां लीला देवी ने पति और आसपास के लोगों को सूचना दी।
परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो नदी के पास उसके जूते मिले, जिसकी सूचना परिजनों ने सेराघाट चौकी और बेडीनाग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 300 मीटर नीचे नदी से बच्चे को बरामद किया। उसे सीएचसी गणाई गंगोली ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेश जोशी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बेड़ीनाग भेज दिया गया है। बच्चे की मौत के बाद माता-पिता बेसुध हैं। बच्चे के पिता पूरन डसीला मेहनत मजदूरी करते हैं। सिद्धार्थ तीन भाई बहिनों में सबसे छोटा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें