फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 400 मी. गहरी खाई में गिरी बाइक, युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट। डीडीहाट से अपने घर चौबाटी जा रहे युवक की बाइक मौपानी गधेरे के पास 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई गहरी होने के कारण युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चौबाटी के खितोला गांव निवासी खिलेश भट्ट (25) पुत्र जगदीश भट्ट शनिवार की शाम पांच बजे के करीब डीडीहाट से चौबाटी की तरफ जा रहा था। सानदेव से तीन किमी आगे मौपानी के गधेरे के पास उसकी बाइक यूके 05 ई 0665 गहरी खाई में गिर गई।
दुर्घटना की जानकारी पीछे से बाइक पर आ रहे हरीश बोरा ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुच गई है। खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण एसडीआरएफ और पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खबर लिखी जाने तक खिलेश का कुछ पता नहीं चल पाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें