फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आज से दो हफ्ते तक भारी बिजली कटौती से गुजरेगी 40 हजार की आबादी

Mon, 07 Sep 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसून की भारी बारिश के बीच जिले के लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से लाइन सुधारीकरण का कार्य किए जाने के कारण आठ सितंबर से अगले दो हफ्तों यानी 21 सितंबर तक नगर से लेकर झूलाघाट तक के क्षेत्रों में रोजाना बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

इस मूसलाधार बारिश के दौर में बिजली बाधित रहने से आधे नगर और झूलाघाट क्षेत्र के दर्जनों गांवों की 40 हजार से अधिक आबादी को पूरा दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। 11 केवीए विद्युत लाइन के सुधारीकरण कार्य के चलते रई, पुनेड़ी, टाउन 1 और चार, ऐंचोली और झूलाघाट फीडर से जुड़े विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग दिन बिजली सप्लाई सुबह 10 से पांच बजे तक ठप रहेगी।
लंबी बिजली कटौती का सीधा असर स्थानीय बाजार और कारोबार पर पड़ना तय है जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। नगर की नीमा, रघुवीर सिंह, मनोज शर्मा, कुंदन नेगी, अनिल चंद आदि लोगों ने रोष जताते हुए कहा है कि इस तरह के कार्य मानसून शुरू होने से पहले किए जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह लाइन मेंटेनेंस जरूरी है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
-नितिन गर्खाल, ईई, यूपीसीएल

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती
8 सितंबर-धारचूला रोड, ग्रिफ बैंड, रई, बस्ते, सिल्थाम, जाखनी, घुघ्पौड़, पवन विहार, बिण रोड, लिंक रोड, अपटेक तिराहे से कोतवाली रोड, पांडेगांव क्षेत्र
9 सितंबर-भदेलवाड़ा, बीएसएनएल, पुलिस लाइन, कुमौड़, जाखनी, निराड़ा, चैसर, पॉवर ग्रिड क्षेत्र
10 सितंबर-टकाना, ईदगाह, केदार कॉलोनी, विकास भवन, लिंक रोड, कुजौली, जीआईसी रोड, डांग, पौण, पपदेव, बडोली, घंटाकरण क्षेत्र
11 सितंबर-भदेलवाड़ा, बीएसएनएल, पुलिस लाइन, कुमौड़, जाखनी, निराड़ा, चैसर, पॉवर ग्रिड क्षेत्र
12 सितंबर-ऐंचोली, चंद्रभागा, टनकपुर रोड, बडालू, गौरीहाट, गैना, जगतड़ी, झूलाघाट, बलतड़ी, मजिरकांड़ा क्षेत्र
13 सितंबर-धारचूला रोड, ग्रिफ बैंड, रई, बस्ते, सिल्थाम, जाखनी, घुघ्पौड़, पवन विहार, बिण रोड, लिंक रोड, अपटेक तिराहे से कोतवाली रोड, पांडेगांव क्षेत्र
14 सितंबर-भदेलवाड़ा, बीएसएनएल, पुलिस लाइन, कुमौड़, जाखनी, निराड़ा, चैसर, पॉवर ग्रिड क्षेत्र
15 सितंबर-धोबीघाट, जीआईसी रोड, शनि मंदिर, अपटेक, बजेटी, घंटाकरण, नगर निगम, जिला न्यायालय क्षेत्र
16 सितंबर-टकाना, ईदगाह, केदार कॉलोनी, विकास भवन, लिंक रोड, कुजौली, जीआईसी रोड, डांग, पौण, पपदेव, बडोली, घंटाकरण क्षेत्र
17 सितंबर-भदेलवाड़ा, बीएसएनएल, पुलिस लाइन, कुमौड़, जाखनी, निराड़ा, चैसर, पॉवर ग्रिड क्षेत्र
18 सितंबर-ऐंचोली, चंद्रभागा, टनकपुर रोड, बडालू, गौरीहाट, गैना, जगतड़ी, झूलाघाट, बलतड़ी, मजिरकांड़ा क्षेत्र
19 सितंबर-धारचूला रोड, ग्रिफ बैंड, रई, बस्ते, सिल्थाम, जाखनी, घुघ्पौड़, पवन विहार, बिण रोड, लिंक रोड, अपटेक तिराहे से कोतवाली रोड, पांडेगांव क्षेत्र
20 सितंबर-भदेलवाड़ा, बीएसएनएल, पुलिस लाइन, कुमौड़, जाखनी, निराड़ा, चैसर, पॉवर ग्रिड क्षेत्र
21 सितंबर-धोबीघाट, जीआईसी रोड, शनि मंदिर, अपटेक, बजेटी, घंटाकरण, नगर निगम, जिला न्यायालय क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें