फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राधाकृष्ण की झांकियों ने दर्शकों का मोहा मन

Mon, 07 Sep 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कमेटी ने रविवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार और सीएम कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
स्थानीय कलाकारों ने राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, शिव तांडव और सुदामा चरित्र की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। धार्मिक नृत्य और गायन भी प्रस्तुत किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश गोस्वामी ने किया। कमेटी महासचिव छोटे लाल गंगवार, सचिन रस्तोगी और चंद्रेश शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
यहां विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल, जसवंत सिंह बसेड़ा, इंद्र सिंह बिष्ट, सभासद लक्ष्मी कश्यप, मनोज कुमार कश्यप, प्रधान भरत प्रसाद, मुकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें