पिथौरागढ़। डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने आदि कैलाश क्षेत्र पहुंचकर यहां आयोजित होने वाली मैराथन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारी और व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि धावकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और मैराथन मार्ग की व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करना होगा। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक अल्ट्रा मैराथन आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि पूरे मैराथन मार्ग पर पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और एंबुलेंस की तैनाती रहेगी। छियालेख में हेल्प डेस्क स्थापित होगी ताकि धावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर एसडीएम आशीष जोशी, उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी आदि मौजूद रहे।