पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से 20 से 25 मई तक मिलकर रहना सीखो शिविर में प्रतिभाग करने के लिए जूनियर हाईस्कूल मंडप के छह छात्र-छात्राओं का दल देहरादून रवाना हो गया है। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं की राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात भी प्रस्तावित है।
शिविर में छात्र- छात्राओं को शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही विभिन्न समुदाय और परिवेश के बच्चों के साथ मिलजुलकर आपस में रहना सिखाया जाएगा। बच्चे आपस में एक दूसरे की लोक संस्कृति और लोक परंपरा को जान सकेंगे।
शिविर के दौरान बच्चे हरिद्वार के दर्शनीय स्थल, गंगा आरती दर्शन, सैन्य अकादमी देहरादून, राजभवन आदि स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। दल का नेतृत्व विनय कुमार पांडेय कर रहे हैं। दल में तौहीद रजा, नरेश सिंह, सूरन पांडा, जिया, पलक शर्मा, मेहरोज शामिल हैं। बच्चों की रवानगी के समय शिक्षक हरीश पांडेय, भुवन चंद्र पांडेय, रमेश जोशी, राकेश पुरी, संगीता, त्रिभुवन सिंह, जियाउल हक आदि मौजूद रहे। संवाद