फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिनों से108 एंबुलेंस में रोज हो रहा है एक प्रसव

विज्ञापन
सीमांत जिले में 108 एंबुलेंस में पिछले तीन दिनों में एक प्रसव हो रहा है - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 108 एंबुलेंस में पिछले तीन दिनों से रोज एक प्रसव हो रहा है। आपदा ग्रस्त क्षेत्र धारचूला से हर रोज प्रसव पीड़िताओं को जिला महिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी एंबुलेंस में सामान्य प्रसव हो जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 108 एंबुलेंस एक महिला को जब धारचूला से लाया गया। अस्कोट के बाद डीडीहाट एंबुलेंस में महिला को शिफ्ट किया गया। तो कुछ ही दूर जाने पर डीडीहाट के ईएमटी दीपक कुमार ने एंबुलेंस में महिला की सफल डिलीवरी करा दी।
इसके बाद शनिवार को बलुवाकोट निवासी कविता पत्नी चंदन राम की अस्पताल पहुंचने से पूर्व करीब रात सवा आठ बजे बाद बजे ईएमटी प्रवीण कुमार ने एंबुलेंस में ही सफल डिलीवरी करवाई। रविवार रात आठ बजे डीडीहाट अस्पताल से जौरासी निवासी प्रसव पीड़िता तनुजा पत्नी राहुल को पिथौरागढ़ रेफर किया गया। कनालीछीना पहुंचने पर एंबुलेंस में तैनात ईएमटी वीरेंद्र कुमार ने रात आठ बजे महिला सुरक्षित प्रसव करा दिया। 108 के जिला प्रभारी परम पंत ने कहा कि आपदा काल में उनकी टीम सराहनीय कार्य रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें