फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बालेश्वर में 1 करोड़ 22 लाख से बनेगा चिल्ड्रन पार्क

Sat, 31 Oct 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के बालेश्वर वार्ड में एक करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया जाएगा। यह मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत करीब 10 नाली भूमि पर बनेगा। पार्क बनने से बच्चों को खेल-कूद और मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

नगरवासियों को भी एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा। प्रस्तावित पार्क बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा। यहां बच्चे अपनी प्रतिभा का विकास कर सकेंगे। पार्क के निर्माण से नगर में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा। यह स्थान बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सैर व स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नगर के सुंदरीकरण और सामुदायिक विकास को नई दिशा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें