फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 50 किलोलीटर का बना दिया टैंक, दो साल से नहीं आया पानी

Mon, 09 Feb 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जन जीवन मिशन योजना किस कदर दम तोड़ रही है इसका अंदाजा ऐंचोली में दो साल से खाली पड़े 50 किलोलीटर क्षमता के टैंक से लगाया जा सकता है। ऐंचोली के लोगों ने जनसुनवाई में पहुंचकर कहा कि लाखों रुपये खर्च कर टैंक तो बना दिया गया लेकिन इसमें आज तक पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। विनायक गांव के ग्रामीणों ने सेरीकांडा लिफ्ट पेयजल योजना से पानी देने की मांग की। ऐंचोली के लोगों ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत 50 किलोलीटर का टैंक बनाया गया लेकिन दो साल बीतने के बाद भी इसमें पानी नहीं पहुंचा है। जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने कहा कि दो साल पूर्व घाट पंपिंग योजना की लाइन बदली गई। पुराने पाइप भंडारण गृह में मौजूद नहीं हैं।
सेरीकांडा पेयजल योजना को मूल स्रोत से न जोड़कर घाट योजना में कट लगाकर जोड़ दिया गया। उन्होंने पूर्व में दोनों मामलों की जांच की मांग की थी। जांच भी हुई लेकिन आज तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई जो गंभीर है। टुंडी और बारमौ के ग्रामीणों ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं का अब तक सुधारीकरण नहीं हो सका है। ऐसे में उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित विभागों को सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा, पीडी आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी, सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जीआईसी राईआगर में लगा शिविर, 109 शिकायत हुईं दर्ज

पिथौरागढ़। बेड़ीनाग के जीआईसी राईआगर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगा। शिविर में 109 शिकायत दर्ज हुईं। 88 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एडीएम योगेंद्र सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें