झूलाघाट में भर्ती प्रशिक्षण शिविर में शामिल युवा। स्रोत : एसएसबी
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। 55वीं वाहिनी एसएसबी कैंप में असिस्टेंट कमांडेंट प्रतीक के नेतृत्व में भर्ती प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र की बेटियों में भी सेना में जाने का जज्बा दिखा। शिविर में भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने को कई बेटियों ने पंजीकरण कराते हुए पसीना बहाया।
15 फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में झूलाघाट, बनाड़ा, कानड़ी सहित अन्य गांवों के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सभी युवाओं को एसएसबी प्रमाण पत्र देगी। पहले दिन प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में बेटियों की संख्या अधिक रही।
खुशी भट्ट, तनुजा भट्ट, नीलम भट्ट, आंचल धामी, गीता कुमारी, अंजू कुमारी, दीपा, खुशी ने शिविर में खूब पसीना बहाया। सभी ने कहा कि सेना में जाकर देश सेवा करना सपना है। इस सपने को साकार करने के लिए यह जी-तोड़ मेहनत करेंगी। हर हाल में अपने सपने को साकार करेंगी। वहीं सागर चंद, गौरव राज, नितिन, पवन भी प्रशिक्षण शिविर में शामिल रहे।