फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में फोटो प्रदर्शनी शुरू

Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका सभागार में शनिवार से फोटोग्राफी प्रदर्शनी शुरू हो गई है। प्रदर्शनी में 13 फोटोग्राफर ने 100 से ज्यादा फोटोग्राफ लगाए हैं। प्रदर्शनी के दौरान फोटोग्राफ्स की बिक्री और अन्य सहयोग से जो भी धनराशि एकत्र होगी उसके आदम जनजाति वनरावतों के उत्थान में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

कलर्स नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी का आयोजन अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे नए फोटोग्राफरों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने प्रदर्शनी को देखने के बाद कहा कि कई फोटोग्राफ तो वास्तविकता के बेहद करीब हैं। इनमें उत्तराखंड की खूबसूरती को दिखाने का अच्छा प्रयास किया गया है। उत्तराखंड संस्कृति विभाग के सौजन्य से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इको पाथ और क्वांटम संस्थाएं इसमें सहयोग कर रही हैं। प्रदर्शनी में एडीएम प्रशांत आर्य, शैलेश खर्कवाल, संजीव भसीन, चंद्रमोहन पांडे, सुरेंद्र पंवार, महेंद्र जंगपांगी, हेमू खर्कवाल, विनय भरती, अजय कन्याल, पेनी डफाली, मनु डफाली, कमल जोशी, अखलाख हुसैन आदि ने फोटोग्राफ लगाए हैं। इस मौके पर एसडीएम अनुराग आर्य, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा, मनोरंजन कर निरीक्षक पंकज आर्य, तिलकराज जोशी, मोहम्मद इमरान समेत तमाम लोग मौजूद थे। आयोजक प्रशांत आर्य ने बताया कि प्रदर्शनी सोमवार तक लगी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें