फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका। जैसे ही विधायक मयूख महर कोई बयान जारी कर रहे हैं, भाजपा को सरकार को घेरने के लिए मुद्दा मिल जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह भंडारी के नेतृत्व में एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक के बयान से साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री को पिथौरागढ़ जिले से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष गोपू महर ने कहा कि विधायक को उस भाजपा नेता का नाम सार्वजनिक करना चाहिए, जिस पर मुख्यमंत्री का वरदहस्त है। यदि कांग्रेसी अपने मुख्यमंत्री से कोई काम नहीं करा पा रहे हैं तो भाजपा अपने नेेता के माध्यम से काम करा लेगी। विधायक मयूख महर को भाजपा ने यह भी नसीहत दी है कि पिथौरागढ़ के गांधी चौक में धरना देने के बजाए विधानसभा में धरना दें। जिला महामंत्री गिरीश जोशी और युवा मोर्चा अध्यक्ष इंदर लुंठी ने कहा कि कांग्रेसी जनसमस्याओं से मुंह छुपाने की कोशिश न करें। पुतला फूंकने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन खड़ायत, महामंत्री मनोज सामंत, सुरेश नगरकोटी, राधेलाल वर्मा, जितेंद्र नगरकोटी, कृपाल वल्दिया, कैलाश खड़ायत, बसंत जोशी, प्रवीण उपरारी, देवसिंह सामंत, पृथ्वी सौन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें