फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलों में पशुबलि प्रथा पर रहेगा प्रतिबंध

Mon, 01 Sep 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। दो सितंबर को होने वाले नंदाष्टमी मेले मेें पशुबलि प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पशुबलि को रोकने के लिए उपजिलाधिकारी अनिल शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील सभागार में हुई बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि दो सिंतबर को होने वाले नंदाष्टमी के साथ ही अन्य मेलों में पशुबलि पर पूरी तरह रोक रहेगी। किसी भी श्रद्धालु को मंदिर मेें बलि नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने राजस्व कर्मियों से बलि को सख्ती से रोकने को कहा। उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। मेले में व्यवधान डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार गोविंद राम आर्या, थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी के साथ ही मेला कमेटी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें