फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग के कामों की जांच को कमेटी बनेगी

Tue, 26 Aug 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के प्रभारी सचिव और राजस्व परिषद के सचिव पीएस जंगपांगी ने लघु सिंचाई विभाग के कामों की जांच के लिए जिलाधिकारी से कमेटी बनाने को कहा है। इस बार शासन ने जिला योजना की मद में पूरी धनराशि मंजूर कर दी है और सभी जिलों को 50 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। धनराशि का उपयोग समय पर किया जाए। सोमवार को यहां पहुंचे श्री जंगपांगी ने हर विभाग की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनाई जा रही गूलों के निर्माण में खानापूरी करने और घोर अनियमितता बरते जाने की शिकायत उठी। इस पर सचिव ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।
लोनिवि की समीक्षा में बताया गया कि नगर की सड़कों पर हाटमिक्स का काम नवंबर में पूरा हो जाएगा। सातशिलिंग-थल मार्ग के सुधारीकरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। थल-मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया नाले पर लोहे का पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वन एक्ट के कारण लोनिवि की 40 सड़कों का काम अटका है। पेयजल निगम की समीक्षा में बताया गया कि आंवलाघाट पंपिंग योजना, घाट पंपिंग योजना दूसरा चरण, बेड़ीनाग लिफ्ट योजना, डीडीहाट लिफ्ट योजना के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। रई में नया पंपिंग सेट लगाया जाएगा। जल संस्थान की समीक्षा में बताया गया कि 751 हैंडपंप में से 746 सही ढंग से काम कर रहे हैं। नगर में सीवर लाइन के लिए धन की कमी के कारण काम बंद होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम आर्य ने गंगोलीहाट डिग्री कालेज भवन, पालीटेक्निक कालेज भवन, जीआईसी कांडेकिरोली का भवन बनानेे समेत अधूरी पड़ी सड़कों पर काम शुरू कराने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से कहा गया कि जिन ग्रामीण अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं वहां फार्मेसिस्ट और एएनएम तैनात किए जाएं। पेंशन, किसान पेंशन, दुग्ध उत्पादन समेत तमाम कामों की भी उन्होंने समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, एडीएम प्रशांत आर्य, एसपी रोशन लाल शर्मा समेत अन्य विभागों के अधिकारी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें