फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजरी कमेटी की सिफारिश लागू करने का प्रयास

Tue, 26 Aug 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों को सख्ती से लागू करने के लिए यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बैंक रोड में सड़क के एक ओर सफेद पट्टी लगा दी है। इस पट्टी के बाहर वाहन खड़ा करने पर चालान किया जाएगा। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी राकेश मेहरा के नेतृत्व में रविवार को बैंक रोड में सड़क का एक हिस्सा वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया। सफेद पट्टी के अंदर ही वाहन खड़े रहेंगे। घंटाकरण में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। घंटाकरण से पालिका तक का क्षेत्र नो पार्किंग घोषित किया गया है। जिला अस्पताल के सामने की सड़क पर वाहनों के पार्किंग की सुविधा रहेगी।
एसपी रोशन लाल शर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुधारने में आम लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। सीओ हरीश चंद्र सती ने बताया कि यातायात व्यवस्था की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। किसी को भी यातायात व्यवस्था पर खलल नहीं डालने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें