फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकनमें सीएम ने छिपाए तथ्य, पर्चा हो निरस्त

Wed, 16 Jul 2014 04:16 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के भाजपा ब्लाक अध्यक्ष कवींद्र देवली ने मुख्यमंत्री पर नामांकन पत्र में तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी से उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

देवली ने निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री ने अपनी पहली पत्नी बसंती देवी और उनके दो पुत्रों वीरेंद्र रावत और आनंद रावत का उल्लेख नामांकन पत्र में नहीं किया है। दूसरी पत्नी रेणुका रावत की चौधरी सर्विस सेंटर (पेट्रोल पंप) निकट मुकुट चौक हरिदंत मार्ग नार्थ अप रिंगरोड दिल्ली में हिस्सेदारी है। इस तथ्य को भी शपथ पत्र में छिपाया गया है। नामांकन पत्र में तथ्य छिपाना अपराध है, तथ्य छिपाने पर ही धारचूला से भाजपा प्रत्याशी बीडी जोशी का पंचायत चुनाव में नामांकन निरस्त कर दिया था। निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले में विचार चल रहा है। सात जुलाई को तक नामांकन वापसी का समय है। उसके पश्चात मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें