फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावितों के लिए बन रहे घरों को जायजा लें

Tue, 27 May 2014 05:37 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी हरि चंद्र सेमवाल ने आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा को आपदा प्रभावितों के लिए बन रहे मकानों का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने एनजीओ के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मकानों की प्रगति की रिपोर्ट उन्हें उपजिलाधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावितों को दूसरी किश्त उपलब्ध कराई जा सके। डीएम ने बताया कि जून 2013 की आपदा में जिले में 662 आवासीय पूरी तरह से ध्वस्त हो गए थे। आपदा मद से इन लोगों को एक से दो लाख रुपये की सहायता पहले ही प्रदान की जा चुकी है। भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उक्त धनराशि में से पहली किश्त के रूप में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि निजी संस्था और विभाग के नाम पर कुछ लोगों के द्वारा आपदा प्रभावितों कोे गुमराह करने की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार का कोई भी प्रकरण सामने आने पर आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05964 228050 पर तत्काल जानकारी दें। संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें