फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाई आग

Mon, 26 May 2014 05:39 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इस तहसील के चमाली गांव में एक विवाहिता ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। करीब 90 प्रतिशत जल चुकी इस महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस के उपनिरीक्षक प्रकाश जोशी ने बताया कि चमाली गांव के चंचल सिंह की पत्नी लीला देवी (25) ने शनिवार की रात अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। महिला का विवाह छह साल पहले हुआ था। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल भर्ती करा दिया। डाक्टरों के अनुसार लीला 90 फीसदी तक जली है। उसका मुंह, सिर तथा शरीर के कई हिस्से आग से जल गए हैं। इस बीच महिला के मायके वालों में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का फैसला लिया है। आरोप है कि महिला का बार बार उत्पीड़न किया जाता था। इसी की वजह से उसने इतना कठोर कदम उठाया। महिला का मायका इसी तहसील के शिलिंगया गांव में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें