फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिशन में कई कलाकार हुए शामिल

Mon, 26 May 2014 05:39 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केआर म्यूजिक एंड ईवेंट की ओर से रविवार को यहां नगरपालिका हाल में आयोजित गायन और नृत्य के ऑडिशन में कलाकारों ने बढ़चढ़कर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को उत्तराखंड सुरताल संग्राम नाम दिया गया है। राज्य स्तर पर चयनित होने वाले कलाकारों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार में 51 हजार रुपए, दूसरे पुरस्कार में 31 हजार और तीसरे पुरस्कार में 11 हजार रुपए दिए जाएंगे।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे तक चले आडीशन में भारी संख्या में नौजवानों ने ऑडिशन दिया। कुमाऊंनी और उत्तराखंडी संस्कृति पर आधारित इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में आए थे। आयोजन समिति के संगीत निर्देशक राजेंद्र चौहान, लोक गायिका कल्पना चौहान, रोहित चौहान, शिव प्रसाद सुरीला, जनार्दन उप्रेती, नरेंद्र पांथरी, लक्ष्मी पंवार ने कलाकारों की प्रतिभा का मूल्यांकन किया। महेश गंधर्व, विजय, शिव नेगी, संजू मेहता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने किया। उन्होंने आयोजन की सराहना की। लोक गायिका कल्पना चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल देहरादून में और मेगा फाइनल दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की भाषा, कला, संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से नई प्रतिभाओं की खोज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें