फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानदेव-ननपापू सड़क का भूमि पूजन

Fri, 20 Dec 2013 05:49 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट। लंबे समय से लंबित सानदेव-ननपापू मोटर मार्ग के निर्माण की उम्मीद जाग गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 7.5 किमी लंबे मोटर मार्ग का बृहस्पतिवार को विधायक विशन सिंह चुफाल ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

चुफाल ने कहा कि सानदेव-ननपापू मोटर मार्ग को कई वर्ष पहले ही स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन वन भूमि का हस्तांतरण नहीं होने से सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था। मोटर मार्ग के बनने से क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाद में सड़क को भनड़ा-डीडीहाट मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। सड़क बाद में डीडीहाट को जाने के लिए बाईपास का काम करेगी। इससे पहले ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक का स्वागत किया।
पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि सड़क के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। भूमि पूजन में विधायक प्रतिनिधि लोकेश भड़, पूर्व ग्रामप्रधान लक्ष्मण सिंह पुजारी, सहकारी बैंक के निदेशक बीएस बोरा, जितेंद्र डसीला सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें