फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर खाई में गिरा, क्लीनर की मौत

Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट। बृहस्पतिवार की देर रात एक कैंटर के खाई में गिरने से क्लीनर की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट से पनार जा रहा एक कैंटर रात करीब दो बजे गंगोलीहाट से 22 किमी दूर चौड़ा नामक स्थान पर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। क्लीनर भगवान राम (29) पुत्र नंदन राम निवासी कोठेरा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सुभाष राम (33) पुत्र केशर राम निवासी रणकोट गंभीर रूप से घायल हो गया। जोर की आवाज होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, 108 वाहन को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

घायल चालक को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शुक्रवार सुबह उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी पनी राम पंतोला ने पंचनामा भरकर क्लीनर की लाश पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दी। कैंटर रात में क्यों पनार जा रहा था इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें