फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण पूरा करने को लेकर प्रदर्शन

Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। लेजम से दड़मोली तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। बताया गया है कि शेष दो किलोमीटर सड़क बनाने की जिम्मेदारी जिस ठेकेदार को दी गई थी वह काम में आनाकानी कर रहा है। लोनिवि के अधिकारियों ने कहा है कि यदि ठेकेदार ने काम समय पर पूरा नहीं किया तो उसका भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलन के बाद 2011 में दड़मोली तक आठ किलोमीटर सड़क की मंजूरी हुई थी। इस बीच छह किलोमीटर सड़क का निर्माण करने के बाद काम रुका हुआ है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब पूरी सड़क बनेगी तभी गांव के लोगों को उसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर गिरा मलबा न हटने से यातायात में दिक्कत आ रही है। प्रदर्शन में कैलाश जोशी, नवीन लोहनी, किशन पाठक, ललित कुमार, गोपाल राम, प्रमोद जोशी, धीरज जोशी, महेश लोहनी, धरम सिंह, गणेश चंद आदि थे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने कहा है कि सड़क के लिए फिर से टेंडर डाले जा रहे हैं। 16 दिसंबर को नए टेंडर होंगे। उसके बाद काम तेज किया जाएगा।

जगह- जगह खोदकर छोड़ दी है लीमाटौड़ा सड़क
पिथौरागढ़। बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति ने कनालीछीना के पीपली मोटर मार्ग से अंबेडकर गांव लीमाटौड़ा के लिए स्वीकृत 5 किमी सड़क को जगह जगह खोदकर छोड़ देने के खिलाफ लोनिवि के एसई कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। समिति के महासचिव जगदीश कुमार ने कहा है कि सड़क को जगह-जगह पर खोदकर छोड़ दिया है। इस जिले में लगातार घपलेबाजी कर रहे लोनिवि का सरकारी धन की बर्बादी का यह एक और नमूना है। लोनिवि अस्कोट डिवीजन इस सड़क का निर्माण कर रहा है। यदि विभाग एक सप्ताह के भीतर इस सड़क का काम नहीं शुरू कराता है तो एसई कार्यालय का घेराव शुरू करने के साथ ही आंदोलन छेड़ दिया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें