फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर और सुनीता ने जीती दस हजार मीटर दौड़

Fri, 13 Dec 2013 05:48 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएमएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में पुरुष वर्ग की दस हजार मीटर दौड़ अमर सिंह निमाल ने जीती। महिला वर्ग में सुनीता बोहरा पहले स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डीएस पांगती तो पुरस्कार वितरण विधायक मयूख महर ने किया।
विज्ञापन

बीस हजार मीटर पैदल चाल में सूरज सिंह, पांच हजार मीटर पैदल चाल में किरन खड़ायत पहले स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में गुरुप्रीत सिंह और कविता बिष्ट अपने वर्ग में पहले स्थान पर रहीं। सौ मीटर दौड़ राजेश कुमार और विनीता जोशी, दो सौ मीटर दौड़ जितेंद्र पाल, कविता बिष्ट, चार सौ मीटर दौड़ जितेंद्र पाल, कविता बिष्ट, पांच हजार मीटर दौड़ अमर सिंह निमाल, सरोज ने जीती। लंबी कूद में कृष्ण कुमार, शकुंतला मेहता, गोला क्षेपण में भूपेंद्र सिंह, कंचन, त्रिकूद में राजवीर सिंह दानू, सुमन टम्टा, चक्का क्षेपण में विकास बोहरा, कंचन, भाला क्षेपण में विकास बोहरा और कंचन ने पहला स्थान हासिल किया।
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते हुए विधायक मयूख महर ने कहा कि खेल का महत्व स्वस्थ स्पर्धा और सहयोग मे निहित है, जय अथवा पराजय में नहीं। उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों के भीतर अनुशासन और संपूर्ण व्यक्तित्व का संवर्धन होता है। डा. अजय शुक्ल के संचालन में हुए समापन समारोह में पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक बीडी शर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, रिटायर्ड संयुक्त शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) एसपी सिंह ने विचार रखे। कॉलेज के क्रीड़ा विभागाध्यक्ष प्रो. पीएस बिष्ट ने सभी का आभार जताया। खेल प्रतियोगिता संपन्न कराने में डा. एसएस भंडारी, डा. आरडी जोशी, डा. आरएस अधिकारी, डा. मुकेश कुमार, डा. एनएस धारियाल, डा. एससी जोशी, डा. एनएस बनकोटी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें