फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व काबिना मंत्री ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Wed, 11 Dec 2013 05:47 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट। पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा नेता बलवंत सिंह भौर्याल ने गंगोलीहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कांग्रेस की केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की है।
विज्ञापन

भौर्याल ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा और पंचायत चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि चार राज्यों के चुनाव परिणामों ने कांग्रेस की उलटी गिनती के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने 15 दिसंबर को देहरादून में होने वाली पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील कार्यकर्ताओं से की। भाजपा ब्लाक अध्यक्ष सुरेश जोशी ने उन्हें बताया कि ब्लाक से 75 कायकर्ता मोदी की रैली में शिरकत करेंगे। बैठक में भाजपा ब्लाक महामंत्री रमेश बोरा, दर्पण कुमार, भगवान बल्लभ पंत, ललित पाठक, बसंत लाल साह, देवेंद्र भट्ट, कुशल सिंह मौरा, दिनेश धानिक, बलवीर प्रसाद, महिपाल सिंह, भूपाल आर्या, जोगा सिंह परगाईं, हीरा खाती, रजनी मलड़ा, विमला पांडे, नीमा परगाईं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें