थल (पिथौरागढ़)। थल से बेड़ीनाग जाने वाली सड़क की दशा सुधारने की मांग को लेकर लोगों
सड़क पर उतर आए ओर अल्मोड़ा डिवीजन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था यदि सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
लोगों का कहना था कि एडीवी के अल्मोड़ा डिवीजन के पास सड़क जाने के बाद से रोड की हालत बहुत खराब हो गई है। थल के जीआईसी रोड से चौनीपातल नामक स्थान तक दो किमी हिस्से में सड़क में गड्ढे पड़े हैं। सड़क कीचड़ से सनी रहती है। स्कवर बंद होने से नालियों का पानी सड़क में बहता है। सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। आवाजाही में खतरा बना हुआ है। बार बार मांग के बाद भी सड़क नहीं सुधारी जा रही है। इन लोगों ने एक हफ्ते के भीतर सड़क में सुधार न होने पर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
अर्जुन रावत, प्रकाश चंद्र पाठक, बसंत लोहनी, ललित पंचपाल, त्रिभुवन बाफिला, किशन राम, जगत राम, हनुमान सिंह, सुरेश कुमार, जगत कार्की आदि ने प्रदर्शन किया। एडीवी के कनिष्ठ अभियंता हीरा बल्लभ जोशी का कहना है कि 10 दिसंबर को वह सड़क का निरीक्षण करेंगे। सड़क की मरम्मत की जाएगी।