फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवमुक्त धन खर्च करने के निर्देश

Thu, 08 Aug 2013 05:35 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट। केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम आर्य ने अधिकारियों को आपदा मद में मिली धनराशि को तत्काल खर्च करने के निर्देश दिए हैं। आर्य ने बिजली विहीन इलाकों के लोगों को सोलर लालटेन उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आर्य ने कहा कि मनरेगा की गाइड लाइन में परिवर्तन कर आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों का निर्माण करने का फैसला सरकार ने लिया है, इसका लाभ जनता को मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से विधानसभा क्षेत्र में पानी, बिजली की समस्या दूर करने के लिए तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त राजकीय इंटर कालेज के भवनों के प्लान तत्परता से शासन को भेजने के आदेश दिए।
डूनी राईआगर सड़क चौड़ीकरण के काम में गुणवत्ता बनाए रखने के आदेश दिए। कहा कि अनेक विभाग जिला प्लान में प्रस्ताव नहीं दे रहे हैं, इस लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीईओ वीके टम्टा को स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए। माडल स्कूल घोषित होने के बाद भी जीआईसी गंगोलीहाट के विस्तार का प्रस्ताव तैयारनहीं करने पर नाराजगी जताई। आर्य ने सहायक पूर्ति निरीक्षक को एक सप्ताह में सस्ता गल्ला गोदाम खाली करने के निर्देश दिए। उसके स्थान पर नया गोदाम बनना है। बैठक में एसडीएम अनुराग आर्य, बीडीओ एसएल वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें