फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी, सड़क को लेकर सड़क पर उतरे भाजपाई

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के पंपिंग पेयजल योजना से जल्दी पानी की सप्लाई करने के साथ ही निर्माणाधीन सड़कों का काम पूरा करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगोलीहाट में रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में तहसील मुख्यालय पहुंचकर मांगों के संबंध में नारेबाजी की। एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि शालीखेत पंपिंग योजना का पानी मुख्य टैंक तक पहुंचा दिया गया है। बाजार में कुछ स्थानों में स्टैंड पोस्ट भी बन चुके हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में टैंक और जल स्तंब बनाए जाने हैं। इस कारण योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इसलिए जल्दी योजना का अवशेष काम किया जाना चाहिए। गंगोलीहाट के डिग्री कालेज के भवन का निर्माण 12 साल बाद भी न होने की जानकारी राज्यपाल को दी गई है। हाथीगौन नामक स्थान में पर्याप्त भूमि बताते हुए वहां डिग्री कालेज बनाने की मांग की गई है।
भाजपाइयों ने अग्रोन से आंवलाघाट, नैनी से पव्वाधार, बघर से डोबालखेत, मणकनाली से गानूरा स्वीकृत सड़क के साथ ही आईटीआई की भवन न बनने की जानकारी राज्यपाल को दी है। गंगोलीहाट में गैस गोदाम स्थापित करने की भी मांग की गई है। प्रदर्शन में भाजपा ब्लाक अध्यक्ष सुरेश जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान बल्लभ पंत, ज्येष्ठ उप प्रमुख विमल रावल, पार्टी के प्रदेश पार्षद कुशल सिंह मौरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित पाठक, भाजपा नेता शंकर लाल चौधरी, हरगोविंद रावल, देवेंद्र भट्ट, राजेंद्र पाठक, रमेश बोरा, भगवती महरा, हीरा खाती, दर्पण कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें