फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरकर पूर्व फौजी की मौत

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट। घर लौटते समय पहाड़ी से गिरकर एक रिटायर्ड फौजी की मृत्यु हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार हरड़ा निवासी उमेश पाल (63) बुधवार को सामान लेने अस्कोट बाजार आए हुए थे। जब वह रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तमाम जगह खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव गांव के ही पास खाई में गिरा मिला। पहाड़ी में फिसलने के निशान पाए गए। प्रकरण में किसी प्रकार का कोई शक न होने पर परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें