फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुआयामी विकास को जरूरी हैं शिविर : शाह

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। एनसीसी की 80 बटालियन का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। उद्घाटन कैंप कमांडर कर्नल एमके शाह ने किया। कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण शिविर छात्रों में देशभक्ति के अलावा युद्ध कौशल की विधा के साथ बहुआयामी विकास को परिचित कराने में महत्वपूर्ण है।
दस दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत ड्रिल, हथियारों के संचालन, मानचित्र अध्ययन, युद्ध कौशल की तकनीक से संबंधित ज्ञान दिया जाएगा। कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न प्रकार के बौद्धिक एवं शारीरिक शिक्षा से संबंधित प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। रक्तदान, नशामुक्ति अभियान, भ्रूण हत्या की रोकथाम, शारीरिक स्वच्छता आदि कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा। शिविर में करियर काउंसलिंग के जरिए छात्रों को भविष्य निर्माण के टिप्स भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में पिथौरागढ़ एवं चंपावत जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 450 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। शिविर में कैप्टन एलएस खाती, यूसी पंत, वीसी धारियाल, यूसी जोशी, हुकुम सिंह, पीसी जोशी, एनसी उप्रेती, सुरेश कुमार, देवी राम, लक्ष्मण प्रसाद, बृजमोहन सिंह, जितेंद्र कुमार, पुष्कर सिंह, आनंद सिंह, होशियार सिंह, लक्ष्मण सिंह, चंचल राम, भवान सिंह, नवीन चंद्र, लोकेंद्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें