जौलजीबी/धारचूला। जौलजीबी मेले में बुधवार की रात को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। विभिन्न लोक कलाकारों के दल के साथ ही स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में सहयोग के लिए धारचूला के विधायक हरीश धामी को मेलाधिकारी एसडीएम प्रमोद कुमार ने सम्मानित किया।
मेलाधिकारी ने कहा कि बगैर जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग के मेले का संचालन संभव नहीं है। इस अवसर पर विधायक ने मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐतिहासिक मेला सीमांत जिले की पहचान रहा है। मेले के संचालन में उनसे जो भी सहयोग बन पड़ेगा वह करेंगे। मेले में व्यापारिक गतिविधियां भी अब बढ़ने लगी हैं।