फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चलती बाइक से गिरी, मौत

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीडीहाट। सोमवार की शाम महिला संगीत से लौट रही एक महिला चौबाटी के पास दोपहिया वाहन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम साढे़ चार बजे बिचकोट निवासी खीमा देवी (42) पत्नी हरीश देउपा डीडीहाट में महिला संगीत में शामिल होने के बाद खुशाल सिंह की बाइक से अपने निवास स्थल बिचकोट लौट रही थी। बाइक के पीछे बैठी खीमा देवी चौबाटी के निकट छिटकर दूर जा गिरी। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें लगीं। उन्हें आपातकालीन सेवा 108 की मदद से डीडीहाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार तड़के ढाई बजे उनका निधन हो गया। शव का पोस्टामार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा है। पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें