फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगत में आने लगा जौलजीबी मेला

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौलजीबी/धारचूला। काली और गोरी के संगम पर चल रहा ऐतिहासिक जौलजीबी मेला रंगत में आने लगा है। लोग देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा रहे हैं।
शुक्रवार की रात को ज्वालेश्वर कला केंद्र के साथ ही रं कम्यूनिटी स्कूल धारचूला, विवेकानंद विद्या मंदिर बलुवाकोट, शिशु मंदिर धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी के बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ज्वालेश्वर कला केंद्र के मंझे हुए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के संचालन में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। मेलाधिकारी धारचूला के एसडीएम प्रमोद कुमार मेले की व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन के नियंत्रण वाला मेला 22 नवंबर तक चलेगा। व्यापारिक मेला एक माह तक चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें