फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल का त्रिपुरा सुंदरी मेला 21 से

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झूलाघाट। पड़ोसी देश नेपाल के सुदूर पश्चिमांचल जिले बैतड़ी का त्रिपुरा सुंदरी मेला 21 नवंबर से शुरू होगा। दो दिवसीय मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार मेले में भारतीय व्यापारियों को विशेष सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

मेला संयोजक किशन सिंह थापा ने बताया कि 21 और 22 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले की शोभा बढ़ाएंगे। मेले में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और सेना के जवानों की मदद ली जाएगी। सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को बैतड़ी बुलाया गया है। लोगों की सुविधा को देखते हुए पेयजल के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मेला स्थल के पास दुकानें लगाने की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिवर्ष भारतीय व्यापारियों द्वारा भी अपनी दुकानें लगाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें