फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। ऑल इंडिया काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन (ऐक्टू) से संबद्ध आंगनबाड़ी तथा आशा यूनियन ने मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। इसके विरोध में आशा यूनियन ने 22 और आंगनबाड़ी यूनियन ने 28 नवंबर को जुलूस निकालने का ऐलान किया है।
ऐक्टू से जुड़ी आशा यूनियन की राज्य संयोजक हेमलता सौन ने कहा कि प्रदेश भर की आशाओं को स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री से कई घोषणाओं की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने आशा वर्कर्स को राज्य प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। 2011 में इसकी दो राशियां भी मिल चुकी हैं। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद यह राशि बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर आंगनबाड़ी यूनियन की राज्य संयोजक दीपा पांडेय ने बताया कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सत्ता में आने के एक माह के भीतर आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय के राज्य अंश को दोगुना करने का वादा किया था लेकिन राज्य स्थापना दिवस पर भी सीएम ने इस दिशा में कोई घोषणा नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें