फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार 49054, पर भत्ता सिर्फ 2800 को

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य सरकार द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर बेरोजगारों को दिए गए बेरोजगारी भत्ते में शर्तें दर्शाए जाने से नाराज आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने पीजी कालेज में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कहा कि रोजगार देने में नाकाम रही सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ते से भी वंचित कर दिया है।
पीजी कालेज में आइसा कार्यकर्ताओं ने प्र्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आइसा महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष चंचल बोरा ने कहा कि जिले के सेवायोजन कार्यालय में 49054 बेरोजगारी पंजीकृत हैं। लेकिन सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की वजह से मात्र 2800 युवाओं को ही बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिल पाएगा। उन्होंने सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत प्रत्येक बेरोजगार को कम से कम दो हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत खाती ने कहा कि इसके तहत दी जाने वाली राशि से बेरोजगारों की दो वक्त की रोटी का भी जुगाड़ नहीं हो सकता है। उन्होंने नियमों में छूृट देने की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में पारस कार्की, मनीष जोशी, पीयूष जोशी, नीरज बिष्ट, जगत सिंह धामी, दीपक बिष्ट, कृष्णा वर्मा, कैलाश, समीर पानू, जयंत शाही आदि मौजूद थे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें