फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाली

Sun, 16 Sep 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 80 यूके बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ द्वारा पर्यावरण सप्ताह के तहत जिला मुख्यालय में रैली निकाली। पर्यावरण सप्ताह के तहत जीआईसी पीपलकोट में पौधारोपण के साथ ही पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एमके शाह के दिशा निर्देशन में 10 सितंबर से 15 सितंबर तक चले पर्यावरण सप्ताह के तहत एनसीसी कैडेटों को जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के साथ ही पर्यावरण के प्रति असंवेदनशीलता से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। 12 सितंबर को एनसीसी कैडेटों ने संसाधनों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आधे घंटे तक अपने घरों की बिजली बंद रखी। शनिवार को जिला मुख्यालय में एनसीसी कैडेटों ने कैप्टन एलएस खाती, फर्स्ट आफीसर पीसी भट्ट के नेतृत्व में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर सुबेदार मेजर एसके यादव भी मौजूद थे।
उधर, जीआईसी पीपलकोट में पौधारोपण के साथ ही कैडेटों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में संजय चंद ने पहला, अर्जुन सिंह ने दूसरा, सूरज कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में आनंद प्रसाद ने पहला, करन कुमार ने दूसरा, अभिषेक गिरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फर्स्ट आफीसर श्याम सुंदर बिष्ट प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले काडेटों को पुरस्कृत किया। एनसीसी कैडेट द्वारा विद्यालय से पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें