फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य में जूहा भनड़ा की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में संकुल धनियाखान के विद्यालयों की सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के लोकनृत्य में राजकीय जूनियर हाईस्कूल भनड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जूनियर स्तर की कला प्रतियोगिता में मनीषा, क्विज में सागर सिंह दानू, अल्पना में मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर समूह गान में प्राथमिक विद्यालय लोहारगांव, कला में काजल, कविता पाठ में कशिश, मनीष पिपलिया ने सामान्य ज्ञान और भाष्कर चम्मच दौड़ में पहले स्थान पर रहे।

विजेता छात्र-छात्राओं को समन्वयक माधुरी रावत, उमेश पांडेय, भूपेंद्र खोलिया ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर मान सिंह बोरा, धरम सिंह कार्की, सूर्यप्रभात, आरती कफलिया, कमलेश उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें