फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया जल संस्थान पर किया प्रदर्शन

Tue, 05 Feb 2019 10:32 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
पेयजल किल्लत को लेकर गर्खा में प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
गर्खा क्षेत्र के 40 परिवार सर्दियों में भी पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई है।  
विज्ञापन


सिरौली-चौसाल-डांगटी पेयजल योजना में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डांगटी के क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक जोशी ने बताया कि उक्त पेयजल योजना जल संस्थान पिथौरागढ़ के पास है। पिथौरागढ़ काफी दूर होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने उक्त पेयजल योजना को डीडीहाट जल संस्थान को हस्तांतरित करने की मांग भी उठाई। कहा कि प्राकृतिक स्रोत भी नहीं होने से लोग पानी को लेकर काफी परेशान है। दूर-दराज के क्षेत्रों से ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कहा कि यदि शीघ्र पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे। इस संबंध में विभाग के जेई जेसी आर्या ने बताया कि पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में विक्रम पोखरिया, ध्यान सिंह, गोविंद सिंह, लक्ष्मण सिंह पोखरिया, विनोद पोखरिया, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन




13 दिनों से पानी को तरसे गौरीहाट के लोग
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के गौरीहाट सहित तीन गांवों को पानी की सप्लाई करने वाली ढोलखोली योजना अभी तक नहीं बन पाई है। पानी की सप्लाई न होने से क्षेत्र के लोग तीन किमी दूर से पानी ढो रहे हैं। गौरीहाट व्यापार संघ ने तीन दिन में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

झूलाघाट मार्ग के गौरीहाट सहित, सुरमोड़ा, लमतड़ा, भटेड़ी को पानी की सप्लाई सिरकुच के पास ढोलखोली योजना से होती है। 24 जनवरी को क्षेत्र में हुई बारिश के बाद पेयजल लाइन कई जगह टूट गई। तब से क्षेत्र के लोग स्रोत से पानी पीने को मजबूर हैं। व्यापार संघ के महासचिव नरेंद्र धारियाल ने बताया 13 दिन बाद भी जल संस्थान से कोई भी अधिकारी क्षतिग्रस्त योजना को देखने नहीं आया। उन्होंने कहा कि पेयजल के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें