पिथौरागढ़। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत जिला मुख्यालय में पोषण मेले का आयोजन किया गया। मेले में महिलाओं से पोषाहार का उपयोग करने का आह्वान किया गया। पोषण मेले में कनालीछीना, विण, मूनाकोट की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले पोषक पदार्थ मडु़वा, भट्ट, चना आदि से व्यंजन तैयार किए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राधिका ह्यांकी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 71 कुपोषित और 20 अति कुपोषित बच्चे हैं। इन बच्चों को इस स्थिति से जल्दी बाहर निकाल लिया जाएगा। मेले में चिकित्सकों ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और स्वास्थ्य को लेकर जरूरी सलाह दी गई। यहां मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल, डिप्टी सीएमओ डॉ.ऊषा जंगपांगी आदि थे।