फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा परिणाम घोषित करने पर आभार जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने परीक्षा परिणाम चौथे दिन घोषित करने के लिए कुलपति, कुल सचिव और परीक्षा नियंत्रक का आभार जताया है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती के माध्यम से कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक को भेजे ज्ञापन में कहा कि 6 सितंबर को प्रशिक्षुओं ने नैनीताल जाकर परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर संजय पंत से मुलाकात कर परीक्षा शीघ्र कराने की मांग की थी। इसके बाद 13 से 15 सितंबर तक परीक्षाएं कराई गई और 19 सितंबर को परिणाम भी घोषित कर दिया।

परिणाम घोषित होने से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रवक्ताओं की भर्ती में आवेदन करने का मौका मिल गया है। आभार जताने वालों में रमेश पांडेय, पंकज कुमार, नीरज पाठक, रजनी गुरुरानी, भावना जोशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें