फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाधार केंद्र से रसीद नहीं देने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल तहसील में लोगों को प्रमाणपत्र बनाने के लिए जनाधार केंद्र से रसीद नहीं मिलने के मामले में विभिन्न गांवों के प्रधान तहसीलदार से मिले। प्रधानों ने जनाधार केंद्र से रसीद दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


अठखेत के प्रधान दीपक भैसोड़ा, बलतिर के ग्रामप्रधान महिराज सिंह भैसोड़ा, गोल गांव के प्रधान हयात सिंह खाती और व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सत्याल ने प्रभारी तहसीलदार भगवत पांडेय से कहा कि आवेदक को जनाधार केंद्र से रसीद नहीं दी जा रही है।

कहा कि दो लोगों ने स्थायी निवास और चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उन्हें रसीद नहीं दी गई। प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि नेट की गति धीमी होने और स्टेशनरी के अभाव में यह समस्या पैदा हुई है। एक दो दिन में आवेदक को रसीद दे दी जाएगी। तब तक आवेदनकर्ताओं को वैकल्पिक तौर पर मुहर लगाकर प्राप्ति रसीद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें