फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों से दुर्घटना का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग के दोनों और घनी झाड़ियां उग आई हैै। इससे राहगीरों के चलने लायक भी स्थान नहीं बचा है। नतीजतन दुर्घटना का अंदेशा बना है।
विज्ञापन


गौरीहाट से झूलाघाट के बीच लगभग 14 किमी तक सड़क के दोनों ओर झाड़ियां फैली हैं। इन झाड़ियों का कटान नहीं होने से सड़क के किनारे पैदल चलने के लिए भी स्थान नहीं बचा है। वाहन संचालन में भी परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन संचालित होते हैं। इसके बावजूद सड़क के रखरखाव के लिए मजदूर तक तैनात नहीं किए गए हैं। संकरे मोड़ों और झाड़ियों के कारण दुर्घटना का खतरा बना है।

टैक्सी यूनियन के भुवन भट्ट ने विभाग से सड़क के दोनों ओर की झाड़ियों का कटान करने की मांग की है। इस संबंध में लोनिवि के ईई नवीन जोशी का कहना है कि मार्ग के दोनों ओर झाड़ियां उगने की शिकायत मिली है। जल्द ही मजदूर लगाकर झाड़ियां कटवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें