फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेचर ट्रेल वॉक के जरिये प्रकृति को जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यटन विभाग के सहयोग से हरेला सोसायटी ने भाटकोट राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं को नेचर ट्रेल वॉक के तहत प्रकृति ज्ञान (नेचुरल हिस्ट्री) दिया। इस दौरान छात्राओं से पेड़-पौधों से संबंधित जानकारी साझा करने के साथ ही कीट पतंगों और पक्षियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि जलवायु परिवर्तन का असर कीट, पतंगों पर भी पड़ रहा है। परागण सही तरीके से न होने के कारण पेड़ों की कई प्रजातियां खतरे में है। छात्राओं को रोचक खेलों और गीतों के माध्यम से प्रकृति के बारे में बताया गया। 40 से अधिक पेड़, पौधों, 5 कीट प्रजातियों और 10 से अधिक पक्षियों के बारे में जानकारी साझा की गई।

हग ए ट्री नामक गतिविधियों से अवगत करवाया गया। इस दौरान छात्राओं ने पेड़ों से बातचीत की और क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। शिक्षिका निर्मला भट्ट ने कार्यक्रम की सराहना की। हरेला सोसायटी के सोनू शर्मा, उमेश कुमार, अशोक सिंह, नरेंद्र उपरारी, रंजन चंद, अनिल कोठारी ने छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दी। कार्यक्रम में 15 छात्राओं और संस्था के 10 स्वयंसेवकों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें