फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग्नीधूरा के दो शोधार्थी भटके, खोज-बचाव दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के नाग्नीधूरा में पिथौरागढ़ महाविद्यालय के दो शोधकर्ताओं के भटकने की सूचना पर सरकारी तंत्र अलर्ट हो गया है। एसडीएम ने रेस्क्यू टीम नाग्नीधूरा के लिए रवाना कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रशासन को उच्च हिमालयी क्षेत्र के नाग्नीधूरा में दो शोधकर्ताओं के भटकने की सूचना मिली। एसडीएम केएन गोस्वामी ने एसडीआरएफ, खोज एवं बचाव टीम के साथ ही राजस्व और वन विभाग की 11 सदस्यीय टीम को रेस्क्यू के लिए रवाना किया। एसडीएम ने रेस्क्यू दल को सावधानी पूर्वक नाग्नीधूरा जाने और खोज, बचाव में जुटने के निर्देश दिए हैं। दोनों के शोध के लिए वहां जाने की सूचना है। एसडीएम ने बताया कि दोनों शोधकर्ताओं के शिविर में न लौटने पर वहां से सूचना दी गई है।

आशंका है कि वह लोग कहीं फंस गए हैं। फंसे शोधार्थियों में से एक के कश्मीर तो दूसरे के धारचूला का होने की बात सामने आ रही है। दोनों के बारे में अन्य किसी प्रकार की जानकारी प्रशासन के पास नहीं है। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही दोनों लोगों का पता लगा लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें