फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिठाई बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने जिला और महिला अस्पताल जाकर वहां भर्ती मरीजों को होली की मिठाई दी और अबीर लगाया। बीमारी के कारण त्योहार पर घर नहीं जा सकने वाले मरीजों ने इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन


सोसायटी अध्यक्ष अजय चंद्र ओली ने कहा कि हर व्यक्ति को त्योहार के समय अपनों के बीच जाने की इच्छा तो रहती है लेकिन बीमारी के कारण कई लोगों को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पाती। ऐसे में वह त्योहार की खुशी से वंचित हो जाते हैं।

अस्पताल में मिठाई बांटते समय सोसायटी की करुणा खर्कवाल, पूजा, सपना, विनीता, अबसार, जगदीश, तनुजा आदि ने सहयोग दिया। इस बीच सोसायटी ने होली पर प्राकृतिक रंग तैयार किए हैं। सोसायटी में रहने वाले बच्चों की मदद से रंग, अबीर, गुलाल बनाया गया। इसे एसएसबी और सेना के जवानों में बांटा गया। डीएम सी रविशंकर ने इस पहल की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें