नाचनी (पिथौरागढ़)। एसकेएनजी पब्लिक स्कूल धामीफल्यांटी की काव्या चुफाल ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। काव्या के स्वर्ण पदक जीतने पर विद्यालय समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
2 अक्तूबर को हल्द्वानी में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में काव्या ने 5 वर्ष बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर ने कराटे कोच आनंद चुफाल को काव्या की सफलता का श्रेय देते हुए बधाई दी है। प्रबंधक के साथ ही प्रधानाचार्य गणेश प्रसाद आर्या, शिक्षक संजय आर्या, नेत्र सिंह दानू, दीपक कुमार, रचना, दीपा, करिश्मा, गंगा आदि ने काव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।