फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलुवाकोट में जैविक सब्जी उत्पादन केंद्र की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बलुवाकोट में सामाजिक संगठनों और स्वायत्त सहकारिता ने जैविक सब्जी उत्पादन केंद्र की स्थापना कर दी है। परिवर्तन संस्था जैविक उत्पादन केंद्र का प्रबंधन कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी वंदना का केंद्र की स्थापना में अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन


परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष रोहित खाती ने बताया कि केंद्र की स्थापना के लिए उनकी संस्था ने 50 हजार रुपये, उन्नति स्वायत्त सहकारिता समूह ने 60 हजार, प्रबल संस्था ने 15 हजार रुपये का सहयोग दिया है। प्रगति स्वायत्त सहकारिता ने केंद्र स्थापना के लिए निशुल्क बांस के डंडे उपलब्ध कराए हैं।

रं यूथ कृषि संस्था ने आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए हैं। डीडीहाट के भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल कुमार ने जैविक उत्पादन केंद्र का निरीक्षण कर हर संभव सहयोग देने की बात कही। खाती ने बताया कि केंद्र में करेला, तुरई, टमाटर, लौकी, खीरा के पौधे लगाए गए हैं। खीरा फल भी देने लगा है। संस्था की नर्सरी से क्षेत्र के लोगों को सब्जी के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। बताया कि जल्द ही इस केंद्र को गागरा की उन्नति संस्था को सौंप दिया जाएगा। जल्द एक नए उत्पादन केंद्र की स्थापना बलुवाकोट में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें