डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विधायक विशन सिंह चुफाल ने हाट-लधड़ा सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के पांच सौ से अधिक परिवारों को यातायात की सुविधा मिलेगी। हाट से लधड़ा के लिए स्वीकृत सड़क काफी समय से लंबित थी।
शनिवार को विधायक चुफाल ने इस सड़क का शिलान्यास किया। इसके बाद सड़क कटिंग का कार्य शुरू हुआ। इस सड़क के निर्माण के लिए शासन से 4.71 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र चुफाल, मनोज शाह, दीपक चुफाल, बलवंत बोरा, दीपक कन्याल, देवीदत्त जोशी, हयात भंडारी, दीवान शाही आदि थे।