फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में भी मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती मनाई गई। टकाना स्थित पार्क में पंडित उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाजपाइयों ने स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। शेषधर पांडेय ने उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने भी विचार रखे। इस दौरान राजेंद्र रावत, महेंद्र लुंठी, ललित पंत, गोपू महर, महिमन कन्याल, गिरीश जोशी, सुभाष चंद्र जोशी, बसंत जोशी आदि थे।

डीडीहाट में डायट तिराहे पर स्थित पंडित उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां पर निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष कवींद्र शाही, दुर्गा खड़ायत, लोकेश भड़, मनोज साह, पवन टोलिया, गिरीश चुफाल, प्रदीप कन्याल, आनंद चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें